The Medha Journal

Webmedhajournal.com

Fri05182012

Last update04:14:28 PM GMT

What's New:

Font Size

Screen

Profile

Layout

Direction

Menu Style

Cpanel
Back Philosophy Ramkatha - A Spiritual Interpretation

Ramkatha - A Spiritual Interpretation

User Rating: / 1
PoorBest 

Medha Editor's Note: We encourage the authors who bring in linguistic diversity, as in the below article in Devnagari script. Authors are also encouraged to add an English (condensed) version to help those readers 'linguistically challenged'  in that script/language.

[UPDATE: New English version here , Thanks to the author.]


Ramkatha- A Spiritual Interpretation

रामकथा - एक आध्यात्मिक विश्वलेषण
राघबेन्द्र झा

रामकथा देश-विदेश सब जगह प्रिय है. यहाँ तक कि उन देशों में जहाँ हिन्दू धर्मं मानने वालों की संख्या बहुत कम है वहां भी रामकथा अत्यंत लोकप्रिय है. उदहारण के तौर पर हम इंडोनेशिया, इरान या रूस को ही देख लें.  आखिर इसका क्या कारण है? मेरा यह मानना है कि रामकथा में कुछ ऐसी विशेषता है कि यह जन जन को प्रिय है. इसमें धर्मं, जाति, लिंग या और किसी तरह का भेद नहीं आता.

Search on Amazon

मेरे विचार में इस कथा कि विशेषता यह है कि रामकथा हरेक मनुष्य की कहानी है. इस बात पर   कुछ प्रकाश डालना चाहूँगा.

रामकथा आत्मा और परमात्मा की कथा होने के कारण जन जन की कथा है. भगवन श्री  कृष्ण ने गीता में कहा है कि आत्मा अजन्मा है.  भगवती सीता अजन्मा होने के कारण आत्मा की प्रतीक हैं. उनका परमात्मा (भगवान राम) से मिलन होता. जब तक सीता राम के साथ थीं तब तक वे प्रसन्न थीं - चाहे वे अयोध्या के राजमहल में निवास कर रहीं हों या वन वन भटक रहीं हों.

जब वे माया के प्रति आकर्षित हो जातीं हैं (माया सोने का मृग बन कर  आया था )   तब उनका परमात्मा से विछोह हो जाता है.  और वे बहुत दुःख पातीं हैं. दशानन उनका अपहरण कर लेता है. दशानन इस बात का सूचक है कि हम अपने अन्दर न झांक कर, माया से प्रेरित होकर बहिर्मुखी बन कर दसों दिशाओं में भटकते हैं या दसों इन्द्रियों के गुलाम बन जाते हैं. दशानन हम सब का अपहरण कर लेता है.

इस अवस्था में आत्मा को बहुत कष्ट होता है. भगवती सीता कष्ट पातीं हैं. और गौर कीजिये कि परमात्मा भी इस अवस्था में सुखी नहीं होते. उन्हें आत्मा का दुःख देख कर स्वयं दुःख होता है. आखिर वे  अनंत करुणाशील जो हैं. परमात्मा निरंतर प्रयास करते रहते हैं कि आत्मा को शांति मिले.

जब आत्मा की  तकलीफ असह्य हो जाती है तो परमात्मा गुरु को अपना दूत बना के भेजते हैं. रामकथा में गुरु हनुमानजी को बतलाया गया है.  गुरु के मिलन से आत्मा को कुछ शांति मिलती है. एक सच्चे गुरु की तरह हनुमानजी केवल दूसरों की भलाई के लिए ही कर्म करते हैं.

दशानन की नाभि में अमृत है. इस अमृत को सुखाये बिना दशानन से मुक्ति नहीं मिल सकती. माता के गर्भ में हम अपने नाभि से ही पोषण पाते हैं. और फिर दसों  दिशाओं या दसों इन्द्रियों के दैत्य दशानन के कब्जे में आ जाते हैं.  यह नाभि का बंधन हमारा जन्म जन्म का बंधन है - इसलिए यह बंधन प्राचीन है. संछेप  में यह कहा गया है कि (दशानन के) नाभि में अमृत है. आत्मा परमात्मा के  लिए तड़पती है.  अंततः आत्मा का उद्धार केवल परमात्मा ही कर सकते हैं. राम ही दशानन का वध करते हैं.

अपनी अंतरात्मा में हम सब यह  बात कभी न कभी जान जाते  हैं. रामकथा आत्मा से परमात्मा के मिलन, विछोह और पुनर्मिलन की  कथा है. इसलिए यह हम सब की  कथा है. इसलिए रामकथा हरेक प्राणी के अंतःकरण को छू जाती है.

रामकथा के आध्यात्मिक मर्म के बारे में यह मेरा दृष्टिकोण है.

Trackback(0)
Comments (5)Add Comment
partha
...
written by P. Desikan, 2009-06-09 23:53:29
Dear Raghbendra,
It is a pleasure to compliment you once again after reading your own English translation of your excellent blog in Hindi. In my earlier comment I mentioned Adikavi Valmiki. In view of that I thought I would give a clarification which you will not need, but some readers might.
In Valmiki's epic, the reference to the frustrating exercise of Rama cutting the heads of the Rakshasa king again and again in vain, only to see them grow again, occurs in the 107th sarga of the Yuddha Kanda. In the 108th sarga, after being reassured by Matali that the fated last day for the demon king had indeed arrived, Rama decides to use the Brahmastra and on Ravana's chest, which gives the desired result. There is no reference to the navel of the Rakshasa and Rama targetting it to take his life.
But such a reference is indeed present in Tulsidas's Ramacharita Manas and the Adhyatma Ramayan which was the inspiring original for Tulsidas. It is Vibhishana who reminds Rama that the demon king had amrita in his navel which had to be dried up, say with Agneya astra, before attempts to behead Ravana would be successful. I will not go into further details of the great story. I assume that your beautiful gem of a summary of Sri Ram Katha is indeed based on the Tulsidas version.
Thanks once again for your gift to all of us.
Warm regards. Partha.
Hatimtai
Nice summary
written by Sreeparna, 2009-06-08 16:22:46
Dear Ragabendra,

Thank you for your sweet and simple summary of Ramkatha in both Hindi and English.

Regards,
Hatimtai
rjha
Ramkatha - A Spiritual Interpretation
written by Raghbendra Jha , 2009-06-08 14:26:39
Thank you Karigar and Partha for your encouraging comments. I have now also posted an English translation of this article on Medha.
Kind regards,
Raghbendra Jha
partha
beautiful and concise
written by P. Desikan, 2009-06-03 03:39:17
The relationship of our essential being to the paramapurusha and the relevance of the sadguru in reminding us of that relationship, both in the context of Valmiki's great epic, have been brought out concisely and beautifully by our friend.
Dear Raghavendra, your role in the context of this blog has also been that of a guru.
Thank you for your lovely article. Regards. Partha.
karigar
Medha Patrika mein Devnagari ki shuruaat
written by karigar, 2009-06-02 15:51:40
Shri Jha,

Badaa aanand aaya, aap ki yeh choti se lekh ko padh kar. Kaash mujhe devnagari lipi mein aap ki tarah lihkne ki kshamata hoti....

Aadhyaatmik Ramayan ki ak uttam tippani ki hai aapne.

Aasha hain aap is lekh ka anuvaad baad mein angrezi mein bhi karenge, is se hindi/devnagari naa jaan ne waale prekshak bhi is kaa anand le sakenge.

Badi khushi ke baat hai ki Medha Patrika mein aap ne Devnagari ki shuruaat ki hai.

Write comment

busy

Last Updated on Tuesday, 09 June 2009 12:30

Community Statistics

Statistics
Total Members : 487
Total Groups : 4
Total Discussion : 8
Total Albums : 24
Total Photos : 294
Total Videos : 17
Total Bulletins : 3
Total Activities : 2742
Total Wall Posts : 28
Total Events : 1
Total Males : 89
Total Females : 44
Total Unspecified : 354